Amit Shah Unedited Speech: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) द्वारा संसद में बाबा साहब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर जमकर हल्ला बोल रही है। साथ ही संसद परिसर में नारेबाजी भी की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने अमित शाह (Amit Shah) पर बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है। तो वहीं, अब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Congress National Spokesperson Supriya Shrinet) ने कहा कि अमित शाह (Amit Shah) को देश से माफी मांगनी चाहिए।
पढ़ें :- Delimitation Bill Mallikarjun Kharge : परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक का हमला तेज, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार संविधान बदलने की कोशिश में जुटी
मेरे हाथ में अमित शाह जी की स्पीच है।
ये राज्य सभा की वेबसाइट से ली गई Unedited स्पीच है।
इसके पेज नंबर 344 पर वो साफ कहते हैं-
मान्यवर, अभी एक फैशन हो गया है- 'अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों में स्वर्ग मिल जाता।'
पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें
ये शब्द गृह… pic.twitter.com/CcIDYhCNFu
— Congress (@INCIndia) December 19, 2024
अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर को लेकर क्या बयान दिया है?
अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि आजकल बाबा साहेब आंबेडकर का नाम लेना फैशन बन गया है। उन्होंने कहा था, “अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात बार स्वर्ग मिल जाता।
सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने राज्य सभा की वेबसाइट पर अमित शाह की स्पीच का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने बाबा साहब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) को लेकर एक असंवेदनशील टिप्पणी की है, जो माफी योग्य नहीं है।
पढ़ें :- IND vs NZ : क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, पहली पारी में बल्लेबाजों ने घुटने टेके