Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Video : मुंबई-आरसीबी मैच में गेंद बदलने पर बवाल, टिम डेविड और अंपायरों के बीच देखने को मिला जबरदस्त ड्रामा

Video : मुंबई-आरसीबी मैच में गेंद बदलने पर बवाल, टिम डेविड और अंपायरों के बीच देखने को मिला जबरदस्त ड्रामा

By Abhimanyu 
Updated Date
Tim David Ball-Testing Controversy : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार शाम खेले गए आईपीएल 2026 के 20वें मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 240 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी। हालांकि, इस मैच के दौरान एक दिलचस्प और थोड़ा विवादास्पद घटना घटी। जिससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं।

दरअसल, आरसीबी की पारी के 18वें ओवर में ऑल राउंडर टिम डेविड ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर एक विशाल सिक्स जड़ा। इस शॉट की वजह से गेंद का आकार बदल गया और वो गीली भी हो गई, जिसके कारण ऑन फील्ड अंपायरों विरेंदर शर्मा और स्वरूपानंद कन्नूर ने गेंद बदलने का फैसला किया।नई (या रीप्लेसमेंट) गेंद लाई गई। टिम डेविड ने उस गेंद को उठा लिया और बैटर की बजाय गेंदबाजों की तरह उसे चेक करने लगे। उन्होंने गेंद की सीम देखी, शेप टेस्ट किया और थोड़ी देर तक हाथ में घुमाते रहे।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

इस दौरान डेविड से अंपायर बार-बार गेंद वापस मांग रहे थे, लेकिन उन्होंने कुछ सेकंड्स तक उसे नहीं दिया। इससे अंपायर नाराज हो गए और उन्होंने डेविड को सख्त चेतावनी दी। डेविड के हाव-भाव से लग रहा था कि वह अंपायरों से कह रहे हैं कि उन्हें गेंद की शेप पर शक है। इस बीच, रोहित शर्मा भी इस बहस में शामिल हो गए और हल्का-फुल्का माहौल बना। जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हो पाया। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस इसे अंपायरों का अपमान बता रहे हैं।

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?
Advertisement