1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral- शेर देखना हो तो आइये पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में, खेतों में घूमते दिख जायेंगे

Video Viral- शेर देखना हो तो आइये पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में, खेतों में घूमते दिख जायेंगे

यूपी (UP) के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) के ट्रांस शारदा क्षेत्र (Trans Sharda Area) के खेतों में शेर की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

पीलीभीत। यूपी (UP) के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) के ट्रांस शारदा क्षेत्र (Trans Sharda Area) के खेतों में शेर की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद से क्षेत्र के निवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग (Forest Department)  से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और शेर को पकड़ने की मांग की है। शेर ने कई दिनों से आबादी क्षेत्र में आतंक मचाया है।

पढ़ें :- चेक बाउंस मामले में सजा के बाद Rajpal Yadav ने शेयर किया Akshay Kumar संग मजेदार ​वीडियो

मिली जानकारी घर के समीप शेर को देखकर अफरा तफरी मची हुई। एक सिख किसान पर भी शेर ने झपटा मारा, लेकिन उसका शिकार होने से किसान किसी तरह से बच गया। लोगों के शोर शराबा कर शेर को खेतों की तरफ खदेड़ा। पिछले कई दिन से आबादी क्षेत्र में शेर घूम रहा है। खेतों में शेर की मौजूदगी होने की दहशत से कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि ट्रांस शारदा क्षेत्र (हजारा) के गांव कबीरगंज के समीप का यह मामला बताया जा रहा है।

पढ़ें :- 'चढ़ावा चोरी एक कलंक है, हम सभी छोटापन महसूस कर रहे...' राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन का बड़ा बयान

इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) को सामने ला दिया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग (Forest Department) की टीम वीडियो के आधार पर मौके पर जांच करने और निगरानी करने की बात कह रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...