Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video Viral : विनोद कांबली ने हॉस्पिटल में ‘चक दे इंडिया’ गाने पर किया डांस और लगाए क्रिकेट के शॉट

Video Viral : विनोद कांबली ने हॉस्पिटल में ‘चक दे इंडिया’ गाने पर किया डांस और लगाए क्रिकेट के शॉट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) की तबीयत पर अपडेट सामने आया हैं। विनोद कांबली (Vinod Kambli)  का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हॉस्पिटल में वार्ड में नर्स स्टाफ के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि 21 दिसंबर को विनोद कांबली (Vinod Kambli) की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कांबली का अब अस्पताल में फ्री में इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर दे गए ईमानदारी का भाषण: अरविंद केजरीवाल

 

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह

अस्पताल में डांस करते हुए आए नजर

दरअसल 52 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) की मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट के बाद अब पता चला था कि विनोद कांबली को ‘दिमाग में थक्का जमने’ की शिकायत है। डॉक्टर ने कई मेडिकल टेस्ट के बाद इसकी जानकारी दी थी। कांबली की तबीयत में अभी सुधार हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाच रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक क्रिकेट शॉट भी लगाया। उनके साथ एक महिला भी नजर आई।

इससे पहले 24 दिसंबर को विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने अस्पताल के बैड पर लेटे हुए गाना गाया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। कांबली ने हॉस्पिटल के बेड पर ‘वी आर द चैंपियन…वी विल बैक’ गाना गाया था। उन्होंने लोगों को शराब का सेवन न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि शराब नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि वह परिवार वालों को पसंद नहीं आएगी।

अगर बात करें विनोद कांबली (Vinod Kambli) के क्रिकेट करियर की तो बता दें कि उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेलते हुए 1084 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 227 का रहा। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े। वहीं, विनोद कांबली ने 104 वनडे मैच खेलते हुए 2477 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 2 शतक रहे और 14 अर्धशतक।

पढ़ें :- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए पटना IGIMS में भर्ती
Advertisement