1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video : ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लगाया इमरजेंसी ब्रेक, उसके बाद जो हुआ वह देख सब हैरान

Video : ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लगाया इमरजेंसी ब्रेक, उसके बाद जो हुआ वह देख सब हैरान

बिहार (Bihar) के बेगुसराय (Begusarai) के सलौना रेलवे स्टेशन (Saluna Railway Station) में एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इस घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में और आसपास हड़कंप मच गया।

By santosh singh 
Updated Date

बिहार: बिहार (Bihar) के बेगुसराय (Begusarai) के सलौना रेलवे स्टेशन (Saluna Railway Station) में एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इस घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में और आसपास हड़कंप मच गया। इसके बाद लोको पायलट (Loco Pilot) और कुछ लोग मौके पर पहुंचे और ट्रेन के नीचे घूसकर महिला को बाहर निकाला गया। हालांकि महिला बाहर निकलने के लिए भी तैयार नहीं थी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आखिरकार महिला को जबरन ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ ये घटना बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सलौना रेलवे स्टेशन की है। सहरसा से समस्तीपुर जानेवाली पैसेंजर ट्रेन जब सलौना रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, इसी दौरान एक महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इसी दौरान लोको पायलट ने उसे देख लिया और सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और लोगों की मदद से महिला को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला। जिसके कारण इस महिला की जान बच गई। बताया जा रहा है कि महिला की पहचान शकरपुरा निवासी घुरन चौधरी की 55 साल की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। महिला के पास से एक आधार कार्ड भी मिला था।

महिला को भेजा हॉस्पिटल

महिला को ट्रेन के नीचे बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया है। परिजनों का कहना है की महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। कई बार वह घर से घूमने के लिए निकल जाया करती है। परिजनों ने बताया की इसी तरह वह घर से घूमने के लिए निकली होगी और उसे चक्कर आ गया होगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...