नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) का बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Baba Bageshwar Dhirendra Shastri) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘अरे तू खुद को बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बाबा बागेश्वर (Baba Ramdev) को सनातन धर्म के नाम पर बयानबाजी करने पर घेरते हुए जबरदस्त प्रहार किया है। बिना किसी का नाम लिए ऐसी खरी-खोटी सुनाई कि बयान चर्चा का विषय बन गया।
पढ़ें :- धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, मानहानि का वाद दायर
तेरी मति मारी गई है पाखंडी…
धीरेंद्र शास्त्री पर आज तो बाबा रामदेव ने भी तलवार चला दी है https://t.co/oHN3jQEUgk— yogeshh sharma.. (@yogeshsh2135) November 23, 2026
बाबा रामदेव ने कहा ‘कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन जानते हैं, न संविधान समझते हैं और न लोकतंत्र। बस बकवास करते हैं और कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म बचाएंगे। रामदेव यहीं नहीं रुके। भगवान राम और कृष्ण की तुलना करने वाले बयानों पर भी बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री जमकर बरसे। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले भगवान कृष्ण को लेकर टिप्पणी की गई, फिर माफी मांगी गई, बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेका गया और उसके बाद भी कृष्ण को लेकर वैसी ही बात दोहराई गई।’अरे, तेरी मति मारी गई पाखंडी।’ रामदेव ने तीखे शब्दों में बाबा बागेश्वर से नाराजगी जताई।