1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: झाड़ियों में छिपकर शौच कर रहा था शख्स, कि अचानक 16 फुट लंबे अजगर लिया जकड़, नजारा देख लोगो के उड़ गए होश

Viral Video: झाड़ियों में छिपकर शौच कर रहा था शख्स, कि अचानक 16 फुट लंबे अजगर लिया जकड़, नजारा देख लोगो के उड़ गए होश

मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झड़ियों में शौच कर रहे व्यक्ति को अजगर ने जकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जबलपुर के कल्याणपुर गांव झड़ियों में शौच कर रहे व्यक्ति को अजगर ने जकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्यक्ति झाड़ियों के बीच में शौच कर रहा था, कि इतने में 16 फुट लंबे अजगर ने उसे दबोच लिया। अजगर की गिरफ्ट में व्यक्ति खुद को बताने के लिए चिल्लाता रहा और छटपटाता रहा।

 

शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे तो अजगर को देख लोगो के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने लाठी डंडो से हमला कर दिया। फिर भी अजगर की पकड़ ढीली न पड़ी। इसके बाद युवक ने चारो तरफ से अजगर पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरु कर दिया। थोड़ी देर बाद अजगर ने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद अजगर की पकड़ ढीली पड़ी तो व्यक्ति ने खुद को आजाद कर सुकून की सांस ली।

अजगर की पकड़ से छूटने के बाद शख्स ने बताया कि अजगर ने पैरों और गले में फंदा लगा दिया था। उधर, घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी भी वन विभाग को दे दी गई है। कहा जा रहा है कि ग्रामीणों ने जान बचाने की खातिर अजगर को मारा है। इस वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

डीएफओ ऋषि मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 11(2) के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की जान बचाने की खातिर वन्य जीव पर हमला या उसको मारा जाता है तो ऐसे मामलों में किसी पर आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाता है। अजगर का नियमों के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पढ़ें :- सोते समय सांसों पर नजर रखेगी Samsung की AI टेक्नोलॉजी, Galaxy Watch और Ring बताएंगे स्लीप एपनिया के संकेत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...