1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: अचानक बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ पड़ी एसयूवी, सड़क किनारे सफाई कर रहे शख्स को मारी टक्कर

Viral video: अचानक बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ पड़ी एसयूवी, सड़क किनारे सफाई कर रहे शख्स को मारी टक्कर

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क के किनारे झाडू लगाता नजर आ रहा है उतने में ही काले रंग का तेज रफ्तार गाड़ी आकर उसे टक्कर मार देती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क के किनारे झाडू लगाता नजर आ रहा है उतने में ही काले रंग का तेज रफ्तार गाड़ी आकर उसे टक्कर मार देती है।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो मध्य प्रदेश के सागर का बताया जा रहा है। जिसमें बिना ड्राइवर के कार सड़क पर अचानक दौड़ने लगी। जिसकी टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस की एसयूवी कार अचानक ढलान से लुढ़कते हुए तेजी से आगे बढ़ने लगी। धीरे धीरे कार ने रफ्तार पकड़ ली। जिसकी वजह से सड़क पर सफाई कर रहे सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी और कार दीवार से टकरा गई। कार के रुकते ही उसमें से एक अधिकारी को बाहर निकलते देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे औऱ महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह खाना खाने एक होटल में गए थे। घटना के वक्त इंस्पेक्टर आनंद सिंह, ड्राइविंग सीट के बगल में सीट बैठे थे जबकि ड्राइवर इंस्पेक्टर रोहित डोंगरे के साथ होटल में था।

ढलान पर खड़ी गाड़ी अचानक लुढ़कते हुए सफाई कर्मी पर चढ़ गई। सफाई कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राइवर हैंडब्रेक लगाये बिना ही चला गया और कार में बैठे आनंद सिंह कार को कंट्रोल नही कर पाए और अचानक गाड़ी दौड़ पड़ी।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...