1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: खरगोन में दूल्हन ने बैलगाड़ी पर बैठकर की एंट्री, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़

Viral video: खरगोन में दूल्हन ने बैलगाड़ी पर बैठकर की एंट्री, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़

आजकल शादियों में दूल्हा दूल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए यूनिक एंट्री लेती है। कभी बुलट , कभी डोली तो कभी प्लेन तो कभी डांस करते हुए। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हन बैलगाड़ी पर बैठकर एंट्री लेती नजर आ रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आजकल शादियों में दूल्हा दूल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए यूनिक एंट्री लेती है। कभी बुलट , कभी डोली तो कभी प्लेन तो कभी डांस करते हुए। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हन बैलगाड़ी पर बैठकर एंट्री लेती नजर आ रही है।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो एमपी के खरगोन जिले के बड़गांव का बताया जा रहा है। यहां एक दुल्हन ने बैलगाड़ी पर बैठकर एंट्री की। इस दौरान दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड उमड़ पड़ी। दुल्हन का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समाजसेवी छगनलाल पटेल बड़गांव की बेटी जागृति ने डोली की जगह बैलगाड़ी पर बैठकर शादी को यादगार बना दिया। जागृति की शादी श्रीराम छापरिया खामखेड़ा के बेटे शुभम से सम्पन्न हुई।

बड़गांव में जागृति डोली पर बैठकर नहीं बैलगाड़ी पर बैठकर आई। आधुनिक परिवेश में बैलगाड़ी पर बैठकर मंडप तक आई दुल्हन को बैलगाड़ी पर आता देखकर सभी बाराती और ग्रामीणों मे उत्सुकता दिखाई दी। जागृति का कहना है कि उसने परम्परा को जिंदा रखने का प्रयास किया है। नए परिवेश में भी पुरानी परम्पराओं को निभाएं तो उसमें आत्मीयता जुड़ जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...