नई दिल्ली। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी (MP Priyanka Gandhi) इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बुधवार को संसद से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में एक महिला कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (MP Priyanka Gandhi Vadra) से जय श्री राम (Jai Shri Ram) कहते नजर आईं। महिला को जय श्री राम कहता सुन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी जवाब दिया।
पढ़ें :- सड़क पर सवाल पूछो तो थप्पड़, ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना हो गया है बंद...प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मामले में बोले राहुल गांधी
Viral Video : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के सामने महिलाओं ने बोला ‘जय श्रीराम’ तो उनका जवाब सुन सब रह गए हैरान @RahulGandhi @priyankagandhi pic.twitter.com/A2USSwrDSo
— santosh singh (@SantoshGaharwar) December 5, 2024
संसद परिसर में जब प्रियंका गांधी अपने समर्थकों के साथ बाहर आईं तो सांसद महिलाओं का एक समूह उनसे मिलने पहुंचा। इन महिलाओं के समूह में शामिल एक महिला ने उन्हें जय श्री राम कहा। प्रियंका गांधी ने उनकी ओर देखा और हाथ मिलाते हुए कहा जय हिन्द। उनका जवाब सुनने के बाद जब महिला उन्हें देखने लगी तो प्रियंका गांधी ने कहा कि, सुनिए हम महिलाएं हैं। जय सिया राम। आप सीता को मत छोड़िये।
पढ़ें :- युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे...थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर बताया
सांसद प्रियंका गांधी के द्वारा यह कहने पर महिला ने सिर हिलाया और फिर तस्वीर खींचकर वापस चलीं गईं। इस वीडियो के वायरल होने पर लोग अलग – अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।