सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती स्टेज पर डांस करते करते अचानक गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के विदिशा ( Vidisha) का बताया जा रहा है। यहां विदिशा मगधम रिसॉर्ट में शादी कार्य़क्रम के दौरान डांस करते हुए युवती अचानक गिर गई। आनन फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें :- 'मैंने अखिलेश से सीट नहीं मांगी, हमारी बात कांग्रेस से हुई है...' स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर पलटवार
लाइव मौत…डांस करते करते आया साइलेंट अटैक,
शादी में डांस करते-करते महिला अचानक गिरी, फिर नहीं उठी… pic.twitter.com/fsqjsi3DDy— Shyam Sundar Goyal (@ssgoyalat) February 9, 2025
युवती का नाम परिणीता जैन बताया जा रहा है जो इंदौर की रहने वाली है। विदिशा में अपनी कजन सिस्टर की शादी में शामिल होने आयी थी। स्टेज पर डेढ़ मिनट तक डांस किया और फिर गिर गई। आंशका जताई जा रही है कि साइलेंट अटैक से उसकी मौत हुई है। मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगी।