1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Virat Kohli Returns to India : लंदन से दो महीने बाद भारत लौटे विराट कोहली, अब आईपीएल 2024 में मचाएंगे गदर

Virat Kohli Returns to India : लंदन से दो महीने बाद भारत लौटे विराट कोहली, अब आईपीएल 2024 में मचाएंगे गदर

Virat Kohli Returns to India : आईपीएल 2024 के आगाज से पहले आरसीबी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) करीब दो महीने बाद लंदन से भारत लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली नजर आए हैं। कुछ वायरल फोटो और वीडियो में वह अकेले ही नजर आए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चे नजर नहीं आए। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli Returns to India : आईपीएल 2024 के आगाज से पहले आरसीबी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) करीब दो महीने बाद लंदन से भारत लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर विराट कोहली नजर आए हैं। कुछ वायरल फोटो और वीडियो में वह अकेले ही नजर आए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और दोनों बच्चे नजर नहीं आए।

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी के साथ लंदन गए थे, क्योंकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेंग्नेंट थीं। वे अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में उनको बेटा हुआ। हालांकि, अब विराट कोहली अकेले ही भारत लौटे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वह अकेले ही नजर आए हैं। माना जा रहा है कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी और बेटा अभी भी शायद लंदन में ही हैं।

बता दें कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते आए हैं, वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसने एक टीम के लिए आईपीएल के अब तक के सभी सीजन खेले हैं। आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को सीएसके और आरसीबी (CSK vs RCB) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। जिसमें फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी आईपीएल में पहला खिताब जीतकर आलोचकों को जवाब देना चाहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...