1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Volkswagen ID. ERA 8X लॉन्च  , जानें रेंज और फीचर्स

Volkswagen ID. ERA 8X लॉन्च  , जानें रेंज और फीचर्स

जर्मन कार निर्माता Volkswagen ने चीन के बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक रेंज-एक्सटेंडर SUV ID. ERA 8X लॉन्च कर दी है। वहीं रेज की बात करें तो यह SUV लंबी ड्राइविंग रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक के साथ पेश की गई है।. कंपनी के अनुसार, इसका लॉन्ग-रेंज वेरिएंट एक बार बैटरी चार्ज करने और फ्यूल टैंक भरने पर कुल 1,602 किलोमीटर तक चल सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Volkswagen ID. ERA 8X : जर्मन कार निर्माता Volkswagen ने चीन के बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक रेंज-एक्सटेंडर SUV ID. ERA 8X लॉन्च कर दी है। वहीं रेज की बात करें तो यह SUV लंबी ड्राइविंग रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक के साथ पेश की गई है।. कंपनी के अनुसार, इसका लॉन्ग-रेंज वेरिएंट एक बार बैटरी चार्ज करने और फ्यूल टैंक भरने पर कुल 1,602 किलोमीटर तक चल सकता है।

पढ़ें :- Hyundai India ने SUV Hyundai Bayon से उठाया पर्दा , जानें फीचर्स और सेफ्टी

रफ्तार
वहीं, इसके ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट को 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 4.6 सेकंड लगते हैं।

प्रीमियम केबिन
SUV में बड़ी बैटरी, पेट्रोल इंजन पर आधारित रेंज-एक्सटेंडर सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस तकनीक और प्रीमियम केबिन जैसे फीचर्स दिए गए।
कीमत
टॉप वेरिएंट की कीमत 2,89,800 युआन तक जाती है। लॉन्च के समय कंपनी ने सीमित अवधि के लिए प्रमोशनल कीमतों की भी घोषणा की है।

कीमतों का विवरण इस प्रकार है:

Pro: 2,26,800 युआन
Max: 2,49,800 युआन
Max Long Range: 2,69,800 युआन
Ultra Long Range: 2,89,800 युआन

पढ़ें :- TVS Radeon: त्योहारों से पहले लॉन्च हुई नई TVS Radeon,LED लुक और शानदार कलर्स

बैटरी
कंपनी ने SUV में दो बैटरी विकल्प दिए हैं। पहला 51.1 kWh की LFP बैटरी है, जबकि लॉन्ग-रेंज वेरिएंट में 65.2 kWh की NCM बैटरी मिलती है।

फिलहाल Volkswagen ID. ERA 8X को चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग, कीमत या उपलब्धता के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए भारतीय बाजार में इसके आने की संभावना को लेकर अभी निश्चित दावा नहीं किया जा सकता।

 

 

पढ़ें :- Toyota Fortuner की शानदार Leader Edition लॉन्च, कंपनी का जबरदस्त ऑफर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...