1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मनरेगा का नाम बदलने से क्या होगा? अखिलेश यादव बोले-BJP अपने सिवा किसी और का पेट भरते हुए नहीं देख सकती

मनरेगा का नाम बदलने से क्या होगा? अखिलेश यादव बोले-BJP अपने सिवा किसी और का पेट भरते हुए नहीं देख सकती

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सही मायनों में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसका ‘राम-राम’ करना ही भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा अपने सिवा किसी और का पेट भरते हुए नहीं देख सकती।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सही मायनों में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसका ‘राम-राम’ करना ही भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा अपने सिवा किसी और का पेट भरते हुए नहीं देख सकती।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर योगी सरकार को घेरा, बोले-भाजपा सरकार में कुशल अधिकारियों की नहीं है कोई अहमियत

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, मनरेगा का नाम बदलने से क्या होगा, दरअसल ये मनरेगा को धीरे-धीरे ख़त्म करने की भाजपा की गोपनीय साज़िश है। भाजपा सरकार, एक तरफ़ मनरेगा का बजट कम से कमतर करती जा रही है ⁠तो दूसरी तरफ़ राज्यों पर पैसा ख़र्च करने का इतना दबाव बना दिया गया है कि ‘जीएसटी सिस्टम’ में केंद्र से पैसा न मिलने के कारण, पहले से ही खाली ख़ज़ानेवाले से जूझ रहे राज्य, अतिरिक्त बजट की व्यवस्था कहां से कर पाएंगे। वो स्वयं ही इसे ख़त्म करने में जुट जाएंगे।

पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य

उन्होंने आगे लिखा, ⁠तीसरी तरफ़ सैकड़ों ग्राम सभाओं को ‘अर्बन कैटेगरी’ में डालकर, उनका बजट भी भाजपा सरकार ने मार दिया है। सही मायनों में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसका ‘राम-राम’ करना ही भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा अपने सिवा किसी और का पेट भरते हुए नहीं देख सकती। ग़रीब कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...