नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी की तरफ से ताबड़तोड़ योजनाओं का एलान किया जा रहा है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल खुद ही जनता के बीच पहुंचकर प्रचार कर रहे हैं। इन सबके बीच उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
इसमें केजरीवाल ने कहा, आज जब हम ‘महिला सम्मान योजना’ का रजिस्ट्रेशन शुरू करने गए तो एक बहन ने मुझे बताया कि किसी ने उनका वोट कटवा दिया। हम उनका वोट फिर से बनवा देंगे। लेकिन मैं दिल्ली की अपनी सभी माताओं बहनों से कहना चाहता हूे कि आप सभी अपना वोट चेक कर लें। हर महीने 2100 लेने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना ज़रूरी है।
आज जब हम ‘महिला सम्मान योजना’ का रजिस्ट्रेशन शुरू करने गए तो एक बहन ने मुझे बताया कि किसी ने उनका वोट कटवा दिया। हम उनका वोट फिर से बनवा देंगे।
लेकिन मैं दिल्ली की अपनी सभी माताओं बहनों से कहना चाहता हूँ कि आप सभी अपना वोट चेक कर लें। हर महीने 2100 लेने के लिए वोटर लिस्ट में… pic.twitter.com/HiJJzBc0YN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 23, 2024
पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों महिला सम्मान योजना का एलान किया था। इस योजना के जरिए महिलाओं को 2100 रुपये देने की घोषणा की थी। वहीं, अब इस योजना को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से इस योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।