Three Indians killed in US attack : ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने कमर्शियल ऑयल टैंकर MT सेटेबेलो पर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। ये तीनों नाविक हमले के बाद लापता बताए जा रहे थे। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नागरिकों की मौत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- यह कहना गलत है कि पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया : पी. चिदंबरम
दरअसल, केजरीवाल ने पीएम मोदी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बधाई जवाब देने पर तंज़ कसा है। ट्रंप ने पीएम मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की उपलब्धि पर बधाई दी थी। जिस पर पीएम मोदी ने उनका धन्यवाद दिया था। इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट और अमेरिकी हमले में भारतीय नागरिकों की मौत की खबर शेयर करते केजरीवाल ने कहा, “पीएम मोदी ट्रंप को ‘धन्यवाद’ कह रहे हैं। आखिर किस बात के लिए धन्यवाद? उन जहाजों पर हमला करने के लिए जिनमें भारतीय सवार थे और भारतीय नागरिकों की जान लेने के लिए?”
PM Modi is saying 'thank you' to Trump.
Thank you for exactly what? For attacking ships with Indians on board and killing Indian nationals? The situation has become hopelessly embarrassing for our country now.
Modi ji has completely surrendered India's sovereignty, pride and… https://t.co/EXP1FKmR7D pic.twitter.com/1Qbk5SVQlE
पढ़ें :- NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया...12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 11, 2026
आम आदमी पार्टी के संयोजक ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, “हमारे देश के लिए स्थिति अब बेहद शर्मनाक हो गई है। मोदी जी ने भारत की संप्रभुता, सम्मान और नागरिकों की जान ट्रंप के सामने पूरी तरह से गिरवी रख दी है। भारत को एक मज़बूत प्रधानमंत्री की ज़रूरत है। ट्रंप को हमारे देश और हमारे लोगों के साथ अपनी मर्ज़ी से कुछ भी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती।”