1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Crime: नाराज पत्नी के मायके जाने पर पति बना हैवान; चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर लगा ली फांसी

UP Crime: नाराज पत्नी के मायके जाने पर पति बना हैवान; चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर लगा ली फांसी

Shahjahanpur Murder and Suicide in Domestic Dispute: यूपी के शाहजहांपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस शख्स ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। पत्‍नी दो-तीन दिन पहले मायके चली गई थी।

By Abhimanyu 
Updated Date

Shahjahanpur Murder and Suicide in Domestic Dispute: यूपी के शाहजहांपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस शख्स ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। पत्‍नी दो-तीन दिन पहले मायके चली गई थी।

पढ़ें :- ईरान की IRGC ने अमेरिका को अब सीधी धमकी, कहा-नेतन्याहू और ट्रंप के बहकावे में आकर अपने बच्चों को नरक में मत भेजो, जो घुसपैठ करेगा...

जानकारी के अनुसार, यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है। जहां पर राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष), कीर्ति (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि राजीव और कांति देवी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं थीं। पत्नी के मायके जाने से राजीव गुस्‍से में था। इसी गुस्‍से में उसने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने गुरुवार सुबह पोते ऋषभ को चाय पीने के लिए बुलाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक किसी के बाहर न आने पर राजीव के पिता ने घर के अंदर झांककर देखा तो अंदर बेड पर बच्‍चों की लाशें पड़ी थीं। राजीव का शव फंदे से लटक रहा था। बताया जा रहा है कि राजीव मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।

पढ़ें :- सोशल मीडिया की लत से जुड़े ऐतिहासिक मामले में बड़ा फैसला, Meta और YouTube पर 3 मिलियन डॉलर की एक्सट्रा पेनल्टी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...