1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. युवती ने वेश्यावृत्ति से किया मना तो लिवइंग पार्टनर ने कर दी हत्या, भाई और मां पर भी किया हमला

युवती ने वेश्यावृत्ति से किया मना तो लिवइंग पार्टनर ने कर दी हत्या, भाई और मां पर भी किया हमला

विजयवाड़ा। लिवइंग में रह रही युवती की उसके पार्टनर ने ही हत्या कर दी। युवक युवती से वेश्यावृत्ति कराना चाहता था। युवती के मना करने पर युवक ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस उपाधीक्षक एस मुरलीमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने बच्चे के जन्म के बाद पति से अलग हो गई थी और विजयवाड़ा के एक मैकेनिक के साथ लिव-इन में रह रही थी।

By Abhimanyu 
Updated Date

विजयवाड़ा। लिवइंग में रह रही युवती की उसके पार्टनर ने ही हत्या कर दी। युवक युवती से वेश्यावृत्ति कराना चाहता था। युवती के मना करने पर युवक ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस उपाधीक्षक एस मुरलीमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने बच्चे के जन्म के बाद पति से अलग हो गई थी और विजयवाड़ा के एक मैकेनिक के साथ लिव-इन में रह रही थी।

पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

पुलिस उपाधीक्षक ने आगे कहा कि आरोपी कथित तौर पर एक शराबी है और अकसर महिला पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करता था। घटना के दिन महिला अपनी मां के घर वापस आई थी जहां उसका भाई और आरोपी भी मौजूद थे। महिला और आरोपी के बीच उस दौरान विवाद और ज्यादा बढ़ गया जब उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे सेक्स वर्क करने के लिए दबाव डाला।

पुलिस ने बताया कि उसने महिला की मां और भाई पर भी हमला किया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। जब महिला ने हस्तक्षेप किया तो उसने महिला की छाती और जांघों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...