पोषक तत्वों से भरपूर काबुली चने का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। काबुली चना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज के लिए ये एक बेहद पौष्टिक आहार है, इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है।
पढ़ें :- Monsoon vegetables : इन सब्जियों को मॉनसून में खाने से बचना चाहिए , होता है ये असर
काबुली चना एक बेहतरीन प्लांट बेस्ड प्रोटीन है। प्रोटीन से भरपूर काबुली चना वेजिटेरियन और वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन ऑप्शन है। काबुली चना में मौजूद फाइबर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कंट्रोल करता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। इतना ही नहीं काबुली चने में कैल्शियम, जिंक और विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों की बनावट और उसकी मजबूती बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।
काबुली चने की चाट के लिए सामग्री
उबला हुआ काबुली चना – 1 कप
उबला हुआ आलू – 2
पढ़ें :- Roti Flour : रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी
1 प्याज
2 टमाटर
धनिया
मिर्च
हरी चटनी
पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब
इमली की चटनी
अनार का दाना
चाट मसाला
दही
पापड़ी
सेव नमकीन
पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद
भुना हुआ जीरा पाउडर
काबुली चना चाट बनाने का तरीका
काबुली चने का चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कप काबुली चना और 2 आलू को उबाल लें। अब, आलू का छिलका हटाएं और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़े बाउल में काबुली चना और आलू को डालें।
उसके बाद उसमें 1 प्याज, 2 टमाटर, धनिया, मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार का दाना , चाट मसाला , दही, पापड़ी, सेव नमकीन और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें। अब इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और ऊपर से अनार के दाने और हरी धनिया से से चना चाट को गार्निश करें।