Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. PBKS और GT में से किसका पलड़ा अब तक भारी? देखें- आईपीएल में हेड टूट हेड रिकॉर्ड

PBKS और GT में से किसका पलड़ा अब तक भारी? देखें- आईपीएल में हेड टूट हेड रिकॉर्ड

By Abhimanyu 
Updated Date

PBKS vs GT Head to Head Record : आईपीएल 2026 का चौथा मैच आज शाम चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की भिड़ंत शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस से होने वाली है। दोनों टीमें पेपर पर काफी मजबूत नजर आ रही है, क्योंकि उनके पास पावर हीटर के साथ-साथ अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण है। ऐसे में एक कड़े मुक़ाबले की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले आईपीएल में अब तक पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस खेले गए मैचों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- Video- IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (पूर्व नाम किंग्स XI पंजाब), आईपीएल के ओपनिंग सीजन से लीग का हिस्सा रही है। इस दौरान पंजाब किंग्स दो बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है, लेकिन दोनों बार ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पायी। दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस 2022 में आईपीएल का हिस्सा बनीं थी और टीम ने अपने पहले ही सीजन में फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाने का गौरव हासिल की। इसके अगले सीजन गुजरात ने फाइनल खेला था, लेकिन ट्रॉफी से एक कदम दूर रह गयी। दो-दो फाइनल खेल चुकी इन टीमों का आईपीएल इतिहास में छह बार आमना-सामना हुआ है और दोनों के बीच बराबरी टक्कर रही है।

साल 2022 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच दो मैच खेले गए और दोनों ने एक-एक मैच अपने नाम किया। 2023 में इकलौते मैच में गुजरात ने जीत दर्ज की। फिर 2024 में भी दोनों के बीच मुक़ाबला एक-एक की बराबरी पर रहा। वहीं, 2025 में पंजाब ने बाजी मारी। इस तरह से छह मैचों में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने एक-दूसरे के खिलाफ तीन-तीन जीत दर्ज की है। मंगलवार को दोनों टीमों के पास बढ़त के बनाने का मौका होगा।

आईपीएल में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच – 6 मैच

पढ़ें :- VIDEO : किंग कोहली की जीत को अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, डांस फ्लोर पर विराट दिखे सुपरएक्साइटेड

पंजाब किंग्स ने जीते – 3 मैच

गुजरात टाइटंस ने जीते – 3 मैच

पंजाब किंग्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर- 243

पंजाब किंग्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर- 142

गुजरात टाइटंस का पंजाब किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर- 232

पढ़ें :- RCB के चैंपियन बनने पर नामित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दी बधाई, बोले-'बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं के साथ हुआ अन्याय'

गुजरात टाइटंस का पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर- 143

Advertisement