1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. इंडिया ‘ए’ को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज चोटिल होकर ट्राई सीरीज से बाहर, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जगह

इंडिया ‘ए’ को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज चोटिल होकर ट्राई सीरीज से बाहर, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जगह

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के बीच इंडिया ए टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं…

By Harsh Gautam 
Updated Date

इंडिया ‘ए’ ट्राई सीरीज: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के बीच इंडिया ए टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लगातार दो मुकाबले हार चुकी भारतीय टीम के लिए यह खबर मुश्किलें और बढ़ाने वाली है।

पढ़ें :- TIME की प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में न विराट , न सूर्यकुमार, इस भारतीय खिलाड़ी को मिला सम्मान

कंधे की चोट बनी बाहर होने की वजह

जानकारी के अनुसार, 13 जून को गेंदबाजी के दौरान युद्धवीर सिंह के दाएं कंधे में दर्द महसूस हुआ था। इससे पहले 11 जून को भी उन्हें इसी तरह की परेशानी हुई थी। मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें आगे के इलाज और जांच के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजने का फैसला लिया गया।

अशोक शर्मा को मिला मौका

युद्धवीर के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए अशोक ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। माना जाता है कि वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं।

पढ़ें :- Video- 10 मिनट इंतजार के बाद यशस्वी ने ली नीतीश रेड्डी की क्लास, टीम होटल से सामने आया मजेदार वीडियो

अब करो या मरो की स्थिति

ट्राई सीरीज में लगातार दो हार के बाद इंडिया ए की फाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। ऐसे में अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाला अगला मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर टीम को वापसी दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। 17 जून को होने वाले इस मुकाबले पर अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...