Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बंगाल में सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी : अमित शाह

बंगाल में सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी : अमित शाह

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। पहले चरण में हुए मतदान के बाद से लगातार बीजेपी और टीएमसी की तरफ से दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी और चार मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। इससे पहले बीजेपी पहले चरण में बड़ी जीत का दावा कर रही है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस वार्ता किया, इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव के लिए पहले चरण में हुए रिकॉड मतदान के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है।

पढ़ें :- West Bengal Elections: TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा...बंगाल में बोले पीएम मोदी

अमित शाह ने कहा कि, बंगाल की जनता ने रिकॉर्ड मतदान बदलाव के लिए किया है, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। इस बार राज्य में चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि, पहले चरण के मतदान के बाद जो ​फीडबैक मिला है, उसके अनुसार बंगाल के लोगों ने अपने भविष्य का फैसला कर लिया है। 16 जिलों की 152 सीटों पर हुए मतदान में करीब 92.98 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दावा किया कि इस भारी मतदान से यह संकेत मिलता है कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि, भाजपा इसमें 110 सीटें जीत रही हैं।

अमित शाह ने आगे कहा, मैं एक बार फिर दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि भयमुक्त होकर अपनी इच्छा से मतदान कीजिए। मतदान में रैगिंग न हो, इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है। पुराने चुनाव भूल जाइए, बंगाल के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करें और भाजपा की सरकार बनाएं।

साथ ही कहा, पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो महिलाओं की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की महिलाओं को डर और असुरक्षा से मुक्त करना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, जबकि भाजपा सरकार बनने पर स्थिति पूरी तरह बदल दी जाएगी।

पढ़ें :- पहले चरण में साफ होने वाला है दीदी का सूपड़ा, किसी गुंडे की हिम्मत नहीं हुई बंगाल के मतदाताओं को अंगुली लगा दें: अमित शाह
Advertisement