HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चूल्हे पर लकड़ियां जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है : ​वरुण गांधी

चूल्हे पर लकड़ियां जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है : ​वरुण गांधी

भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) इन दिनों अपनी ही सरकार पर ताबड़तोड़ हमले बोल रहे हैं। हर मुद्दे पर वो मुखर होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। कभी बेरोजगारी तो कभी महंगाई पर वो केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आज उन्होंने एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर ​सरकार पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) इन दिनों अपनी ही सरकार पर ताबड़तोड़ हमले बोल रहे हैं। हर मुद्दे पर वो मुखर होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। कभी बेरोजगारी तो कभी महंगाई पर वो केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आज उन्होंने एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर ​सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है : पीएम मोदी

साथ ही कहा कि चूल्हे पर लकड़ियां जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है। दरअसल, इससे पहले भी उन्होंने इसको लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे। वरुण गांधी एक एक वीडियो को ट्वीट किया है, जिसमें महिला अपने दर्द को बयां कर रही हैं। इसको लेकर

उन्होंने लिखा है कि,’चूल्हे पर लकड़ियां जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है। गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है। ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने ‘धुएं से आज़ादी’ का सपना दिखाया था। यह वही महिलाएं हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था।’

पढ़ें :- Aap Protest Against Bjp :  आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में BJP के खिलाफ प्रदर्शन , CM केजरीवाल बोले -BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...