Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Heatwave vs Gym: गर्मी में वर्कआउट आपकी सेहत के लिए हो सकता है बेहद खतरनाक, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Heatwave vs Gym: गर्मी में वर्कआउट आपकी सेहत के लिए हो सकता है बेहद खतरनाक, भूलकर भी न करें ये गलतियां

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। देशभर में प्रचंड गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप जारी है। ऐसे मौसम में जिम जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अत्यधिक तापमान में बिना सावधानी के वर्कआउट करना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसे में आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही आपको अस्पताल पहुंचा सकती है।

पढ़ें :- सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश

हीटवेव में वर्कआउट की बड़ी गलतियां

बहुत से लोग,  जोश में आकर अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का कारण बन जाती है। इन गलतियों में सबसे पहली गलती है दोपहर का वर्कआउट, जिसमें बहुत से लोग सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच तेज धूप में एक्सरसाइज करते ​है जिससे शरीर से काफी अधिक मात्रा में पानी पसीने के रूप में बाहर निकलता है। इसके अलावा वर्कआउट के दौरान प्यास लगने का इंतजार करना और पर्याप्त लिक्विड न लेने से डिहाइड्रेशन की समस्या आ जाती है। साथ ही गलत कपड़ों का चुनाव जैसे टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनना, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ लोग चक्कर आने या कमजोरी महसूस होने पर भी हैवी वर्कआउट लगातार करते रहते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है।

विशेषज्ञों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के दिनों में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इन दिनों दिल और को शरीर को ठंडा रखने के लिए रक्त के संचार को बढ़ाना पड़ता है। इसलिए अपने रूटीन में ये बदलाव जरूर करें:

पढ़ें :- तृषा विवाद पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'महिलाओं को बदनाम करना पुराना हथकंडा'

समय में बदलाव

वर्कआउट के लिए सुबह जल्दी या सूरज डूबने के बाद का समय ही चुनें।

हाइड्रेशन है जरूरी

हाइड्रेशन के लिए केवल पानी ही काफी नहीं होता है। इसके अलावा वर्कआउट के दौरान और उसके बाद नारियल पानी, नींबू पानी या ओआरएस (ORS) जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स जरूर लें।

हल्के सूती कपड़े

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय के हर कॉलेज में हॉस्टल सुविधा मामले में हाई कोर्ट ने अर्जेंट लिस्टिंग से किया इनकार

वर्कआउट के दौरान हल्के रंग के और ढीले कॉटन के कपड़े पहनें, ताकि पसीना आसानी से सूख सके।

इंडोर एक्सरसाइज

यदि बाहर का तापमान बहुत ज्यादा है, तो जिम या घर के अंदर एसी या कूलर की हवा में ही वर्कआउट करें।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

यदि एक्सरसाइज के दौरान आपको अत्यधिक थकान, सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना या मांसपेशियों में तेज ऐंठन (Cramps) महसूस हो, तो तुरंत कसरत रोक दें क्योंकि यह हीट स्ट्रोक (लू लगना) के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और भरपूर पानी पिएं। इस दौरान, सेहत से कोई समझौता न करें और घर पर सुरक्षित रहे।

पढ़ें :- पंजाब के मोगा जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 नए पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Advertisement