Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Yamaha Fascino 125 : यामाहा फ़ैसिनो 125 की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें नई कीमत

Yamaha Fascino 125 : यामाहा फ़ैसिनो 125 की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें नई कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Yamaha Fascino 125 :  युवाओं की पसंद यामाहा ने भारत में अपने पॉपुलर स्कूटर यामाहा फ़ैसिनो 125 Fi हाइब्रिड की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस बार कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में करीब 1,000 रुपये तक का इजाफा किया है। नई कीमतों का असर स्कूटर के ड्रम और Disc Brake Variants पर पड़ा है। हालांकि इसके इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पढ़ें :- 'ब्राह्मणों की नाराजगी' का झूठा नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब : कैलाश नाथ शर्मा

कीमतों में बदलाव
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, Fascino Disc 125 की एक्स-शोरूम कीमत अब 89,000 रुपये हो गई है, जबकि इसका टॉप-एंड S वेरिएंट 96,200 रुपये में मिलेगा। यह Update इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट काफी ज्यादा Price-sensitive है। ऐसे में छोटी-सी कीमत बढ़ोतरी भी खरीदारों के बजट, EMI और Ownership Cost पर सीधा असर डाल सकती है।

कलर ऑप्शन्स
यामाहा फ़ैसिनो को कंपनी कई स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में ऑफर करती है. इनमें मैट लाल, सियान नीला, मेटैलिक काला, गहरा मैट नीला, कूल नीला मेटैलिक और मैट तांबा जैसे शेड्स शामिल हैं।

इंजन
यामाहा फ़ैसिनो 125 पहले की तरह ही उसी 125cc एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ आता है. इसमें कंपनी का Smart Motor Generator (SMG) माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इंजन 6,500 rpm पर करीब 8.08 hp की पावर और 5,000 rpm पर 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

पढ़ें :- Nova 2 :  नया Nova 2 लॉन्च ,  जानें कीमत और स्मूद परफॉर्मेंस
Advertisement