1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी जी महिला सुरक्षा पर दिया गया आपका भरोसा अच्छा लगा, मेरे साथ भी इंसाफ करें, दबाव में काम कर रही है पुलिस : भानवी सिंह

योगी जी महिला सुरक्षा पर दिया गया आपका भरोसा अच्छा लगा, मेरे साथ भी इंसाफ करें, दबाव में काम कर रही है पुलिस : भानवी सिंह

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Jansatta Dal) व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा उर्फ भैया (Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh Raja alias Bhaiya) की पत्नी भानवी सिंह (Bhanvi Singh) ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से इंसाफ मांगा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रतापगढ़। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Jansatta Dal) व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा उर्फ भैया (Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh Raja alias Bhaiya) की पत्नी भानवी सिंह (Bhanvi Singh) ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से इंसाफ मांगा है। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी विधानसभा में आपका महिला सुरक्षा पर दिया गया भरोसा अच्छा लगा। आप अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मैं भी एक महिला हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी उस फरियाद पर भी आप ध्यान देंगे, जिसे मैंने बार-बार यूपी सरकार और यूपी पुलिस के सामने रखा है।

पढ़ें :- सोनौली:हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य बाइक रैली, जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

भानवी सिंह (Bhanvi Singh)  ने लिखा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि हजरतगंज कोतवाली में मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे पर एक्शन लीजिए। जिसमें मुझे गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। मेरी मानसिक प्रताड़ना और मुझे तोड़ने के लिए एक कोतवाली और वहां के चंद पुलिस अफसरों का इस्तेमाल बंद करवाइए। उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत पर भी केस दर्ज करने का आदेश दें। सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी किसके दबाव में काम कर रहे है? इसकी जांच करवाइए। मुझे उम्मीद है कि आप पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आदेश देकर न्याय करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...