1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. आप लिखकर ले लीजिए जेडीयू पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी…तेजस्वी यादव का बड़ा निशाना

आप लिखकर ले लीजिए जेडीयू पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी…तेजस्वी यादव का बड़ा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमारे अंदर कोई गुस्सा नहीं है। हमने गठबंधन धर्म को निभाया है। हम लोगों ने इनसे इतना काम करावाया है। आप लोग जानते हैं जो बाते ये कह रहे हैं वो खुद ही नहीं जानते हैं। हम लोगों ने गठबंधन धर्म को निभाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में सियासी हलचल मची हुई है। नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद आरजेडी समेत अन्य दलों के नेता उन पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच आरजेडी और जेडीयू की गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, आप लिखकर ले लीजिए जेडीयू पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी।

पढ़ें :- IndiGo Crisis : आपदा में अवसर, हवाई किराए ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पटना-मुंबई का टिकट 60 हजार के पार

मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमारे अंदर कोई गुस्सा नहीं है। हमने गठबंधन धर्म को निभाया है। हम लोगों ने इनसे इतना काम करावाया है। आप लोग जानते हैं जो बाते ये कह रहे हैं वो खुद ही नहीं जानते हैं। हम लोगों ने गठबंधन धर्म को निभाया है।

इसके साथ ही कहा, एक बात में स्पष्ट रूप से कह देना चाहता हूं अभी खेल शुरू हुआ है। अभी खेल बाकी है। मैं जो कहता हूं वो करता हूं और आप लिखकर ले लिजिए जेडीयू पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी। ये निश्चित रूप से लिख लिजिए। मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि जनता हमारे साथ है और आगे भी साथ देगी।

इसके साथ ही कहा, हमने जो काम किया है उसका श्रेय हमें क्यों नहीं लेना चाहिए? मुख्यमंत्री कहते थे कि नौकरी देना नामुमकिन है, हमने नौकरियां दीं और दिखाया कि ये मुमकिन है। 17 साल भाजपा-जेडीयू की सरकार थी लेकिन जो काम 17 महीने में हुआ वह 17 साल में नहीं हो सका।

 

पढ़ें :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत 112 के खिलाफ FIR दर्ज, पहाड़ी पर दीप जलाने के लिए जबरन कर रहे थे चढ़ाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...