टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिगबॉस 19 जल्द ही कलर्स और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाला है। इसका ऑफिशियल प्रोमो और रिलीज डेट पहले ही अनाउंस हो चुकी है। बता दें थीम पर भी अपडेट आ चुका है। अब फैंस कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस शो को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने दो नए सेलेब्स को अप्रोच किया है। वहीं अगर ये फाइनल कर लिए गए तो यह दोनों ही चेहरे सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।

स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट को किया अप्रोच
बिग बॉस 19 से जुड़े हर अपडेट्स देने वाले इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबर ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के मुताबिक, मेकर्स ने खनक वाघनानी को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया है। खनक को सनी लियोनी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 15 से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह अपने ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। ब्रेकअप के चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया भी किया गया था। इस पोस्ट में बताया गया है खनन इस शो में दिख सकती हैं ।
View this post on Instagram
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?
इस एक्ट्रेस को मिला ऑफर
बिग बॉस ताजा खबर ने एक अन्य पोस्ट में कहा है कि पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन में बना शो ‘दिल से रफू’ की एक्ट्रेस कीर्ति चौधरी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। दोनों के बीच फाइनल बातचीत चल रही है। पोस्ट में आगे कहा गया है कि कीर्ति चौधरी अपनी बोल्ड अदाओं और कॉन्फिडेंट वाइब के लिए चर्चा में रहती हैं। अगर वह सलमान खान के शो का हिस्सा बनीं तो एक निडर चेहरा साबित हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है।
पढ़ें :- इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 7 फिल्में, क्रिकेट के जुनून से लेकर खौफनाक कमरे तक दिखेगी अलग-अलग कहानियां
View this post on Instagram