1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. 2000 Note: आज ₹2000 के नोट बदलने का आखिर मौका, जानिए इसके बाद क्या होगा?

2000 Note: आज ₹2000 के नोट बदलने का आखिर मौका, जानिए इसके बाद क्या होगा?

केंद्रीय बैंक द्वारा 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा के चार महीने बाद अब नोट बदलने की तिथि समाप्त हो रही है। बता दें कि, आरबीआई ने 30 सितंबर तक नोटों को बदलने की समय सीमा तय की थी। 30 सितंबर की डेडलाइन के बाद नोटों को केवल आरबीआई से बदला जा सकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

2000 Note: अगर आपके पास अब भी 2000 रुपये के नोट हैं तो उसे बदलने का आज आखिरी दिन है। इन नोटों को आज अपने नजदीकि बैंक में जाकर बदल सकते हैं। आरबीआई (RBI) के अनुसार, 1 अक्टूबर से 2000 रुपये के इन नोटों का मूल्य समाप्त हो जाएगा। ऐसे में महज वो एक कागज का टुकड़ा ही रह जाएगा।

पढ़ें :- 10 सालों में चार में से एक परिवार ने सोना गिरवी रख लिया कर्ज , पीएम मोदी करते हैं मंगलसूत्र की बात?

केंद्रीय बैंक द्वारा 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा के चार महीने बाद अब नोट बदलने की तिथि समाप्त हो रही है। बता दें कि, आरबीआई ने 30 सितंबर तक नोटों को बदलने की समय सीमा तय की थी। 30 सितंबर की डेडलाइन के बाद नोटों को केवल आरबीआई से बदला जा सकता है।

जानिए 2000 के कितने नोट आए वापस
बता दें कि, आरबीआई ने एक सितंंबर को कहा था कि मई से अब तक करीब 93 प्रतिशत करेंसी नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त, 2023 तक प्रचलन से वापस आए 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये था।

 

 

पढ़ें :- Kotak Mahindra Bank : RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर लगाई रोक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...