HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हैदराबाद चिड़ियाघर में 8 शेर मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी किए गए आइसोलेट

हैदराबाद चिड़ियाघर में 8 शेर मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी किए गए आइसोलेट

हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है। वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

हैदराबाद। हैदराबाद स्थित  नेहरू जूलोजिकल पार्क में मंगलवार को 8 एशियाई शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है। वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं। इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है, हालांकि  जानवर से लोगों में कोरोना फैलने का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।

पढ़ें :- जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आगे नतमस्तक हुए राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा, झोली फैलाकर लिया प्रसाद

लोगों से जानवरों में फैलने की आशंका 

चिड़ियाघर घनी आबादी के बीच में है लिहाजा माना जा रहा है कि आसपास के लोगों के संपर्क में आने से शेरों में संक्रमण हुआ होगा। वहीं जू में काम करने वाले 25 कर्मचारी इस रिपोर्ट के आने से पहले संक्रमित हो गए थे इसलिए यह भी माना जा रहा है कि शेरों की देखभाल करने वालों से ही शेरों में संक्रमण हुआ हो।

बीते साल न्यूयॉर्क जू में 8 बाघ हुए थे संक्रमित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल न्यूयार्क के एक चिड़ियाघर में 8 बाघ और शेर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा इससे पहले हांगकांग और डेनमार्क में कुत्तों और बिल्लियों में कोरोना वायरस पाया गया था।

पढ़ें :- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा आत्मघाती हमला, आठ की मौत, पुलिस चौकी को बनाया निशाना

आम लोगों के लिए जू दो दिन लिए बंद

जानवरों में संक्रमण के बाद नेहरू जूलोजिकल पार्क को आम लोगों के लिए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...