Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में कश्मीरी मुस्लिम ने लगाये ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे, तो कांग्रेस के समर्थकों ने पीट डाला

दिल्ली में कश्मीरी मुस्लिम ने लगाये ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे, तो कांग्रेस के समर्थकों ने पीट डाला

By Kalpna Pandey 
Updated Date

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपना गुस्सा दिल्ली में एक मोदी समर्थक कश्मीरी मुस्लिम युवक पर निकाल दिया। श्रीनगर से आए युवक ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, ईवीएम और मोदी के समर्थन में बात करने की वजह से उसे बुरी तरह पीटा गया।

पढ़ें :- Viral : मुकेश सहनी, बोले-सच की आवाज़ को झूठ के बैरिकेडिंग से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि सच किसी सत्ता, कुर्सी का मोहताज नहीं होता

श्रीनगर के रहने वाले फहीम नाजिर गुरूवार को कनाट प्लेस में उस रेस्टोरेंट के पास पहुंचा था जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों के सांसदों को लंच पर बुलाया था। मीडिया से बात करते हुए फहीम ने बताया कि, तभी उसने मोदी के समर्थन में और ईवीएम को लेकर अपनी बातें रखनी शुरू की बस फिर क्या था इसी बात पर वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गये और उसे पीटने लगे।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया, राजघाट तक करेंगे मार्च

इतना ही नहीं पीड़ित का आरोप है कि जब उसने मीडिया के सामने इस घटना को बताना शुरू किया तब भी कई लोगों द्वारा उसे भगाने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक ने राहुल गांधी को गाली दी थी।

फहीम का दावा है कि वह किसी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़ा नहीं है, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक है। उसने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने राहुल गांधी को कोई गाली नहीं दी और मौके पर मौजूद मीडिया कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। उसका कहना है कि यदि फुटेज में वह राहुल गांधी को गाली देते हुए दिखाई दे, तो वह माफी मांगने के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोर्टों में सामने आए वीडियो फुटेज में फहीम हाथ में प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन वाला पोस्टर लेकर नारे लगाता दिखाई देता है। इसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचकर मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आते हैं। इसी दौरान फहीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखती है।

फहीम ने चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी निशाना साधा। उसने कहा कि चुनाव हारने पर ही ईवीएम पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं। फिलहाल घटना को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- BJP को धर्मेंद्र कश्यप ने किया टाटा-बाय-बाय, बोले- ‘पार्टी में घुटन होने लगी थी’
Advertisement