1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Dhanashree Verma पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरियोग्राफर की नानी ने दुनिया को कहा अलविदा

Dhanashree Verma पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरियोग्राफर की नानी ने दुनिया को कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Choreographer Dhanashree Verma) इन दिनों टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 में नजर आ रही हैं। शो में वह अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। उन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Choreographer Dhanashree Verma) इन दिनों टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 में नजर आ रही हैं। शो में वह अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। उन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- Chahal की पत्नी Dhanashree ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोलीं- ट्रोलर्स ने मुझ पर और मेरी फैमिली पर असर डाला

अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस की वजह से ही धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) शो के फिनाले में भी पहुंच गई हैं लेकिन इस बीच फिनाले से पहले ही धनश्री (Dhanashree Verma) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धनश्री के परिवार के एक खास सदस्य का निधन हो गया है, जिसकी वजह से कोरियोग्राफ बूरी तरह से टूट गई हैं। इस बात की जानकारी धनश्री ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है।

खबर है कि धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी नानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। धनश्री ने गत 23 फरवरी 2024 को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया कि उनकी नानी का निधन हो गया है। धनश्री ने अपने इंस्टा पर अपनी नानी के साथ बिताए पलों को शेयर किया है।


धनश्री वर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जीवन में इतनी बड़ी बीमारियों से लड़ने के बाद आपने बड़ी ही जुनून के साथ लड़ाई लड़ी। आप मेरे लिए हमेशा मार्गदर्शक रहीं। आज मैं जो भी हूं, उसका पूरा श्रेय आपको ही जाता है। आपके आशीर्वाद से ही सब संभव हो पाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...