HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. टैक्सी चालक से शौकीन तांत्रिक बना व्यक्ति, महिलाओं को न्यूड करा करवाता था पूजा और फिर रेप

टैक्सी चालक से शौकीन तांत्रिक बना व्यक्ति, महिलाओं को न्यूड करा करवाता था पूजा और फिर रेप

एक टैक्सी चालक कैसे शौकीन तांत्रिक बना ये कहानी बड़ी विचित्र है। तंत्र साधना के नाम पर उसने करीब 400 लोगों को निशाना बनाया है। हम बात कर रहे हैं हाल ही में अजमेर से पकड़े गये 49 साल के राजेंद्र कुमार वाल्मिकी की। 22 साल की पीड़िता की शिकायत के बाद जब इसी महीने की 19 तारीख को राजेंद्र कुमार को पकड़ा गया तब उसके बाद से उसके खिलाफ लगातार कई खुलासे हो रहे हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। एक टैक्सी चालक कैसे शौकीन तांत्रिक बना ये कहानी बड़ी विचित्र है। तंत्र साधना के नाम पर उसने करीब 400 लोगों को निशाना बनाया है। हम बात कर रहे हैं हाल ही में अजमेर से पकड़े गये 49 साल के राजेंद्र कुमार वाल्मिकी की। 22 साल की पीड़िता की शिकायत के बाद जब इसी महीने की 19 तारीख को राजेंद्र कुमार को पकड़ा गया तब उसके बाद से उसके खिलाफ लगातार कई खुलासे हो रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video: मुरादाबाद में झाड़फूंक के बहाने युवती से कर रहा था छेड़छाड़, युवती की मां ने चप्पलों से की पिटाई

राजेंद्र कुमार के बारे में खुलासा हुआ है कि वो दिल्ली का रहने वाला है। पुलिसिया पड़ताल में यह भी पता चला है कि करीब 10 साल पहले वो टैक्सी चलाता था। हालांकि, इस धंधे में उसे अच्छी कमाई हीं होती थी। लेकिन जैसे-जैसे पुलिसिया तफ्तीश आगे बढ़ रही है, यह भी पता चला रहा है कि यह तांत्रिक अय्याशी के लिए किसी भी हद तक जा सकता था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि आरोपी अपने चेलों और अंध भक्तों की मदद से लोगों के घरों में दाखिल हो जाता।

फिर महिलाओं को न्यूड होकर साथ में पूजा करने के लिए कहता था। इस दौरान रेप करता। पुलिस का कहना है कि बदनामी के डर से महिलाएं आरोपी के सामने भी नहीं आना चाहती हैं। यह भी शक है कि अजमेर की जिस महिला ने इस तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था उनकी एक रिश्तेदार के साथ भी इस तांत्रिक ने दुष्कर्म किया था। अजमेर के आदर्श नगर थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि इस तांत्रिक के साथ कई अन्य लोग भी इस गंदे खेल में शामिल थे। पुलिस इसके मोबाइल को भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वो जुए और सट्टेबाजी का भी शौकीन है। बहरहाल अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तांत्रिक के गुनाहों की जड़े कितनी गहरी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...