उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप पुल के पास नदी में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गयी, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप पुल के पास नदी में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गयी, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
बताया जा रहा है कि, मंगलवार शाम करीब पांच बजे जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। मुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास 13 लोगों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। वाहन के नदी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। घायलों को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 15, 2025
पढ़ें :- Lucknow News: लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, अब प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक के बच्चों को इतने बजे होगी छुट्टी
वहीं, इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।