नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद थाने (Jama Masjid Police Station) में सोमवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाए गए नबील नाम के युवक ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी थाने से भाग निकला और रास्ते में एक दोपहिया वाहन लूट लिया।
पढ़ें :- आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए... संगीत सोम का तीखा हमला, बोले- राम मंदिर जाकर मांगें माफी
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर एक पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में थाने बुलाए गए नबील नाम के युवक ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। @NBTDilli https://t.co/EMhkQkJz0Q
— Ashwani Sharma (@ashwanituntun) November 23, 2026
पुलिस ने पीछा करते हुए उसे चितली कब्र (Chitli Qabr) इलाके में घेर लिया। यहां भी नबील ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सेंट्रल जिले के डीसीपी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। नबील को उसकी मां और बहन के बीच हुए पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में थाने बुलाया गया था। पुलिसकर्मी उससे इसी मामले में पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान उसने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसवालों पर वार करने लगा।