HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 जनवरी 2022 का राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा व्यवसाय में बड़ा धन लाभ, जाने अपनी किस्मत का हाल

21 जनवरी 2022 का राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा व्यवसाय में बड़ा धन लाभ, जाने अपनी किस्मत का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

छात्रों को उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। बच्चे अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। कारोबार में नये अनुबन्ध करने को लेकर सावधानी रखें।

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता

वृषभ राशिफल 

आज लेनदेन सावधानी पूर्वक करें। रहस्यमयी विद्या से जुड़ी चर्चा में शामिल हो सकते हैं। छोटे कारोबार में घाटा हो सकता है। होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों के व्यापार में कमी होने की आशंका है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमांटिक हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल 

आय के अन्य स्रोत विकसित कर सकते हैं। कारोबार में अच्छे ग्राहकों के कारण व्यापार में स्थिरता रहेगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्ग पुराने अनुभवों का स्मरण कर खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम विवाह के लिये परिजनों को मनाने में सरलता होगी।

कर्क राशिफल 

कर्ज लेना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक छवि काफी अच्छी रहेगी। डायबिटीज रोगियों की सेहत अच्छी नहीं रहेगी। तनाव युक्त परिस्थितियों से बचें। बेवजह के कार्यों में आपका मन उलझेगा। बेरोजगार लोगों को जॉब की चिन्ता रहेगी।

सिंह राशिफल 

आपकी अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष है। कार्य थोड़े देरी से से पूर्ण होंगे। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी।

पढ़ें :- Jyeshtha Month 2024 : ज्येष्ठ माह में जल के दान से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है , नहीं करना चाहिए ये काम

कन्या राशिफल

यात्रा से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको गलत लोगों के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी। स्वभाव में विनम्रता का भाव बनाकर रखें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर रूझान हो सकता है। आपका विवेक हमेशा आपके पक्ष में रहेगा।

तुला राशिफल

साक्षात्कार में आपको कामयाबी मिलेगी। लोग आपकी विचारधारा से बहुत जल्दी प्रभावित हो जायेंगे। परिवार के सदस्यों में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नवविवाहित फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। रूके हुये काम तेजी से पूरे कर लेंगे।

वृश्चिक राशिफल

साथ में काम करने वाले कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। लजीज भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। धन संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। निर्माण कार्यों में गति आयेगी।

धनु राशिफल 

काबिलियत को साबित करने का अवसर मिलेगा। आज किस्मत आपका साथ देगा। महिलाओं को आज काफी प्रशंसा मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन लेते रहें।

मकर राशिफल 

आज निवेश लाभकारी होगा। नौकरी को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। आज अपनी बातों को अच्छी तरह रख नहीं पायेंगे। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। किसी की बातों पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special : अक्षय है अस्तित्व, इस दिन कृषि कार्य का आरंभ किसानों को समृद्धि देता है 

कुंभ राशिफल 

किसी मित्र को मना सकते हैं। शासकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जरा सी मेहनत से आपको अधिक अच्छे परिणाम मिल जायेंगे। कारोबार में विस्तार हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

मीन राशिफल

विरोधियों से सावधान रहें। परिजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद हो सकता है। आयात-निर्यात सम्बन्धित व्यवसाय में वृद्धि होगी। अफसर आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...