HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विवादित बयान के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, अमेठी में फेंकी गई स्याही

विवादित बयान के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, अमेठी में फेंकी गई स्याही

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायबरेली। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई उनके ​एक विवादित बयान को लेकर की गयी है। इसके साथ ही आज उनके ऊपर काली स्याही भी फेंकी गयी है। घटना रायबरेली के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में उस समय हुई, जब आप नेता जिले के अस्पतालों का दौरा करने वाले थे।

पढ़ें :- 15 Bank Merger News : 1 मई से एक राज्य में होंगे सिर्फ एक RRB बैंक , जानें क्यों लिया गया ये फैसला ?

बीजेपी और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आप नेता पर काली स्याही फेंक दी। इस दौरान आप विधायक की पुलिस के अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। बता दें कि, आप विधायक सोमनाथ भारती ने जगदीशपुर में एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि, यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं।

विधायक के इस बयान के बाद उनके खिलाफ जगदीशपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तारी के बाद सोमनाथ भारती को फुरसतगंज थाने ले जाया गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें अज्ञात स्थान की ओर ले जाया गया। फुरसतगंज एसओ का कहना है कि पूर्व मंत्री को यहां नहीं रखा गया है।

उधर अमेठी जिले के आम आदमी पार्टी प्रभारी हितेंद्र सिंह का कहना है कि वह गिरफ्तारी के बाद पीछे लगे हुए थे लेकिन पुलिस ने उन को गुमराह कर दिया और पूर्व मंत्री को अब कहीं और ले जाया गया है। बता दें कि, सोमनाथ भारती का ​विवादित बयान वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की मांग की गयी, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी।

 

पढ़ें :- Maharajganj:गायब बच्चों का पता नहीं,दर्ज हुआ अपहरण का केस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...