1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में अवैध शराब पिलाकर लोगों की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद दिल्ली में आकर छुपा था

बिहार में अवैध शराब पिलाकर लोगों की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद दिल्ली में आकर छुपा था

बिहार में अवैध शराब पिलाकर करीब लोगों की जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल ने ये कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम बाबू महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी 14 दिसंबर को बिहार के सारण में हुई घटना के बाद वहां से फरार हो गया ​था और दिल्ली में आकर छुपा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में अवैध शराब पिलाकर करीब लोगों की जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल ने ये कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम बाबू महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी 14 दिसंबर को बिहार के सारण में हुई घटना के बाद वहां से फरार हो गया ​था और दिल्ली में आकर छुपा था।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

आरोपी यहां पर एक निर्माणाधीन साइट में छिपकर रहता था। बिहार पुलिस से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें ज्यादातर मामले अवैध शराब की तस्करी करने के मामले शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।

पुलिस ने बताया कि बिहार के सारण जिले के इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में 14 दिसंबर को दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। यहां अवैध शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई। पुलिस ने पड़ताल की तो शराब तस्कर राम बाबू महतो का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं, आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ​लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...