टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना (Actress Anchal Khurana) ने मुंबई की पार्टी और शोबिज लाइफ (Showbiz Life) को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुंबई में उनका मुख्य फोकस काम पर रहता है। वह पार्टी करने के बजाय परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना (Actress Anchal Khurana) ने मुंबई की पार्टी और शोबिज लाइफ (Showbiz Life) को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुंबई में उनका मुख्य फोकस काम पर रहता है। वह पार्टी करने के बजाय परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। उन्होंने दावा किया कि इंडस्ट्री की कुछ पार्टियों में ड्रग्स और कास्टिंग काउच (Drugs and casting couch) जैसी चीजें देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ कपल्स के बीच पार्टनर बदलने का भी दावा किया।
‘पार्टियों में होता है ड्रग्स का इस्तेमाल ‘
बॉलीवुड बबल से बातचीत में आंचल ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मुंबई में काम कर रही हैं, लेकिन पार्टी कल्चर से खुद को दूर रखती हैं। जब भी उन्हें पार्टी या रिलैक्स करने का मन होता है, वह अपने भाई या परिवार के पास जाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, मुंबई में उन्होंने ज्यादा दोस्त भी नहीं बनाए, क्योंकि उन्हें यहां का पार्टी सिस्टम पसंद नहीं है। उन्होंने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि कुछ शोबिज पार्टियों में ड्रग्स का इस्तेमाल और कास्टिंग काउच जैसी गतिविधियों की बातें सामने आती हैं।
पार्टियों में कपल्स के बीच पार्टनर बदलने का भी किया दावा
आंचल ने कुछ पार्टियों में कपल्स के बीच पार्टनर बदलने का दावा भी किया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल होना कुछ लोगों की निजी पसंद हो सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को खुशहाल और परफेक्ट कपल दिखाने वाले लोगों को लेकर भी टिप्पणी की। एक्ट्रेस का दावा है कि कुछ ऐसे जोड़े भी होते हैं जो बाहर से बेहद खुश नजर आते हैं, लेकिन निजी जिंदगी में अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार नहीं होते।
नकारात्मक लोगों से रहती हैं दूर
आंचल ने बताया कि वह अपनी जिंदगी में नकारात्मकता से दूरी बनाकर रखना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि वह लोगों की ‘वाइब’ को जल्दी महसूस कर लेती हैं और अगर किसी जगह का माहौल उन्हें नकारात्मक लगता है तो वहां ज्यादा समय नहीं बिताती। उन्होंने मजेदार अंदाज में बताया कि ऐसी स्थिति में घर लौटकर वह पानी में नमक डालकर नहाती हैं। उनके अनुसार, इससे उन्हें अपना ‘ऑरा क्लीन’ करने और नकारात्मकता से दूर महसूस करने में मदद मिलती है।
आंचल का कहना है कि मुंबई में उनका फोकस पार्टी करने से ज्यादा अपने काम और परिवार पर है। हालांकि, पार्टी कल्चर को लेकर उनके लगाए गए आरोप उनके निजी अनुभव और दावे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।