HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Aditya-L1 Mission Launching: चांद के बाद अब सूरज की बारी, आज आदित्य-एल1 को लॉन्च करेगा ISRO

Aditya-L1 Mission Launching: चांद के बाद अब सूरज की बारी, आज आदित्य-एल1 को लॉन्च करेगा ISRO

Aditya-L1 Mission Launching: चांद पर सफलता हासिल करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) अब एक और कामयाबी हासिल करने के लिए तैयार है। इसरो आज यानी 2 सितंबर 2023 को अपने पहले सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' (Aditya-L1) को लॉन्च करने वाला है। इस मिशन को शनिवार को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र (Sriharikota Space Center) से लॉन्च किया जाएगा। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Aditya-L1 Mission Launching: चांद पर सफलता हासिल करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) अब एक और कामयाबी हासिल करने के लिए तैयार है। इसरो आज यानी 2 सितंबर 2023 को अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ (Aditya-L1) को लॉन्च करने वाला है। इस मिशन को शनिवार को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र (Sriharikota Space Center) से लॉन्च किया जाएगा। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।

पढ़ें :- ISRO प्रमुख इनसैट-3डीएस की सफल लॉन्चिंग के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्री चेंगलाम्मा मंदिर

इसरो (ISRO) के सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को अंतरिक्ष में ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। एल1 प्वाइंट (L1 Point) से मतलब अंतरिक्ष में स्थित उन बिंदुओं से है, जहां दो अंतरिक्ष निकायों (जैसे पृथ्वी और सूर्य) के गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के कारण आकर्षण और प्रतिकर्षण का क्षेत्र उत्पन्न होता है। इस बिंदु का इस्तेमाल स्पेसक्राफ्ट (Spacecraft) द्वारा अपनी स्थिति बरकरार रखने के लिए जरूरी ईंधन की खपत को कम करने के लिए किया जाता है। एल1 का नाम इतावली-फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ लुइज लैंग्रेंज (Joseph Luiz Lagrange) के नाम पर रखा गया है।

एल-1 कक्षा में स्थापित होने के बाद इस ‘आदित्य एल-1 (ISRO Sun Mission Live Updates)’ सैटेलाइट के माध्यम से सूर्य पर होने वाली गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी और सूर्य के बारे में अध्ययन किया जाएगा। एल-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा। इसरो के आदित्य एल1 मिशन की लॉन्चिंग (Launching of Aditya L1 mission) को आप ISRO की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in/), यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/watch?v=_IcgGYZTXQw) और फेसबुक हैंडल (https://www.facebook.com/ISRO) पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा DD नेशनल टीवी पर 11:20 बजे से लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

‘आदित्य-एल1’ (Aditya-L1) मिशन का मुख्य उद्देश्य

-इसरो (ISRO) का पहला सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ (Aditya-L1) सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं का अध्ययन करेगा।

पढ़ें :- नए साल में ISRO को एक और बड़ी कामयाबी, मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 पर पहुंचा Aditya-L1, पीएम ने दी बधाई

-‘आदित्य-एल1’ सौर वायुमंडल को समझने का प्रयास करेगा।

-‘आदित्य-एल1’ सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की अध्ययन करेगा।

-सौर तूफानों के आने की वजह, सौर लहरों और उनका धरती के वायुमंडल पर होने वाले प्रभावों का अध्ययन करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...