HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू ने की भगवंत मान की तारीफ, जानें क्या कहा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू ने की भगवंत मान की तारीफ, जानें क्या कहा

पंजाब कांग्रेस चीफ के पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने न केवल पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की बल्कि इसे नया युग भी करार दे दिया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस चीफ के पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने न केवल पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की बल्कि इसे नया युग भी करार दे दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि पंजाब में नए माफिया विरोधी युग का आगाज हो गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में हुए विधानसभा के चुनाव में जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। पार्टी की ओर से भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कला में उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

पढ़ें :- जब आधी रात को पर्यटक बनकर ऑटो से निकलीं महिला एसीपी, रियलिटी चेक में आगरा पुलिस पास

पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनमोहन, राजनिवास में LG ने दिलाई शपथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...