Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video-गिरफ्तारी के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाने की तैयारी

Video-गिरफ्तारी के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाने की तैयारी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

हैदराबाद। पुष्पा 2 (Pushpa 2) के एक्टर अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद जब हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी, वो वीडियो सामने आ गया है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुलिस ने हैदराबाद भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल (Osmania Hospital) ले जाने की तैयारी हो रही है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सुन उनके फैंस परेशान हो उठे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच भी हल्ला मच गया है। वहीं अब गिरफ्तारी के बाद का अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का पहला वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो गया है। आइए दिखाते हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ पुलिस भी दिखाई दे रही है। अल्लू लिफ्ट से पुलिस के साथ नीचे जाते दिख रहें हैं। अल्लू अर्जुन का ये वीडियो देख फैंस परेशान हो उठे हैं, उनका कहना है कि इसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की क्या गलती है? वहीं वीडियो में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी भी नजर आ रहीं हैं, वे थोड़ा इमोशनल हो जाती हैं, लेकिन फिर अल्लू अर्जुन उन्हें समझाते दिख रहें हैं।

Advertisement