HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. शोले फिल्म के ‘ठाकुर’ जैसा पोज देकर फोटो खिचानें पर ऐश्वर्या रॉय हुईं थी जम कर ट्रोल

शोले फिल्म के ‘ठाकुर’ जैसा पोज देकर फोटो खिचानें पर ऐश्वर्या रॉय हुईं थी जम कर ट्रोल

ऐश्वर्या की एक पूरानी फोटो को फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिस पर ऐश्वर्या काफी ट्रोल की जा रही हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। ऐश्वर्या रॉय भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। साथ ही ऐश्वर्या विश्व सुंदरी भी रह चुकि हैं। वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। इस समय कोरोना माहामारी का काल चल रहा है। इस दौरान कोई भी अभिनेता या अभिनेत्री फोटो शूट नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने अपने चाहने वालो के नजर में बने रहने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। वो इस माहामारी के दौर में अपनी पूरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

पढ़ें :- Pawan Kalyan's Son Injured: भीषण आग में झुलसा पवन कल्याण का 8 साल का बेटा, बिगड़ी हालत

पढ़ें :- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद Apoorva Makhija का नया खुलासा, कहा- मिल रही मौत की धमकियां

कुछ दिन पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक न्यूड तस्वीर शेयर किया था। और उनके फोटो को उनके चाहने वालो से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए ऐश्वर्या की एक पूरानी फोटो को फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिस पर ऐश्वर्या काफी ट्रोल की की गईं थी। आपको बता दें कि परिणीति और ऐश्वर्या दोनो की तस्वीरों को डब्बू ने ही खींचा था। फोटो में उनके हाथ नहीं नजर आ रहे हैं। एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया था, बहन के हाथ कहां हैं।

वहीं डब्बू रतनानी के इंस्टा पर एक और कॉमेंट में लिखा था, कपड़ा कम पिलो ज्यादा लग रहा है और हाथ कहां गए। वहीं एक और ने इसे डरावना बताया था। डब्बू रतनानी जाने-माने सिलेब फोटोग्राफर हैं। वह बड़े से बड़े सिलेब का फोटोशूट कर चुके हैं। हर साल वह अपना कैलेंडर लॉन्च करते हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि डब्बू के कैलेंडर पर सिलेब्स काफी कम कपड़ों में नजर आते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...