Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ajit Pawar Death : पीएम मोदी बोले- अजित पवार का असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद

Ajit Pawar Death : पीएम मोदी बोले- अजित पवार का असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद

By Abhimanyu 
Updated Date

Ajit Pawar Death : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को ले जा रहा एक प्लेन बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त क्रैश हो गया। घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन पूरी तरह से जल गया। इस हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार का असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- हिंदुस्तान की आवाज के सामने कोई टिक नहीं सकता, जुल्म करने वालों को बख्शेंगे नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री अजीत पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएँ। ओम शांति।”

पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं।” इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए।

पढ़ें :- VIDEO : PM मोदी ने ‘सुपर हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, पायलट बोले- पढ़ रहा था हनुमान चालीसा , भगवान ने हमें बचाया
Advertisement