1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, कहा-भाजपा सरकार में परेशान हो रहे हैं व्यापारी

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, कहा-भाजपा सरकार में परेशान हो रहे हैं व्यापारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रहा है। सभी पार्टियों के द्वारा व्यापारियों वर्ग को साधने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 'व्यापारी महाकुंभ' का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी शामिल होने पहुंचे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रहा है। सभी पार्टियों के द्वारा व्यापारियों वर्ग को साधने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने ‘व्यापारी महाकुंभ’ का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी शामिल होने पहुंचे थे।

पढ़ें :- क्राइस्ट द किंग के प्रधानाचार्य फादर सोबिन ने जिले में 6 वा स्थान प्राप्त करने पर शिवम यादव को पुरस्कृत किया

इस दौरान व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में व्यापारियों की आय में कमी हुई है। इस सरकार में व्यापारी परेशान हैं। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने तंज कसते हुए कहा कि सुना है कि योगी जी 24 घंटे काम करते हैं, जिसके कारण आज युवा इतना बेरोजगार हो गया है।

व्यापारियों की आमदनी घट गई। अगर हिसाब किताब लगाएंगे तो आपको पता लगेगा कि महंगाई दुगनी हो गई है। जब कमाई आधी हो जाए महंगाई दुगनी हो जाए तो बताओ किस परिवार के भीतर खुशहाली आएगी। सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के समय केवल भारत देश ऐसा है जहां व्यापारियों की मदद नहीं की गई।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, भाजपा सरकार ने नोटबंदी के बाद काला धन वापस आ जाएगा और भ्रष्टाचार कम हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साथ ही भ्रष्टाचार भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि, कोविड के समय कोई कारखाना नहीं चल पाया। उद्योग बंद हो गए, दुकानें बंद हो गई, न जाने कितने व्यापारियों ने आत्महत्या कर ली। लेकिन इस सरकार ने किसी की भी मदद नहीं की।

पढ़ें :- बीजेपी कैंडिडेट हेमा मालिनी, बोलीं- जीत का मार्जिन 5 से लेकर 7 लाख के बीच होगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...