1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने कराया दंगा

बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने कराया दंगा

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सोमवार को सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने नामांकन किया। उनके नामांकन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सोमवार को सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने नामांकन किया। उनके नामांकन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनहोंने कहा, तेज प्रताप यादव भारी बहुमत से जीतकर जाएंगे। मैनपुरी के लोगों ने सपा और नेताजी का हमेशा साथ दिया है। इस बार भी परिणाम ऐतिहासिक होने वाला है।

पढ़ें :- Jeffrey Epstein Case : ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार, इस मामले में दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन

अखिलेश यादव ने कहा, पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। अब तो भाजपा पीडीए का नाम लेना भी भूल गई है। उन्होंने कहा कि चैनलों को चिंता थी कि तेज प्रताप ने तिलक कितना बड़ा लगाया है। विकास की कोई चिंता नहीं थी। समाजवादियों के विकास को भाजपा ने रोकने का काम किया है।

संस्थाओं से खुद को ऊपर समझती है भाजपा
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा थोड़ी रुकी है। ये खुद को सभी संस्थाओं से ऊपर समझते हैं। अब ये जमीनों पर भी कब्जा करने क काम कर कर रही है। सबसे बड़ा आरोप ये है कि इन्होंने बहराइच में जानबूझकर दंगा कराया। इसके पीछे की वजह है कि चुनाव आ रहा है। राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ने ये साजिश रची है।

 

 

पढ़ें :- पीएम मोदी AI पर बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में उन्हें इससे लगता है डर: सुप्रिया श्रीनेत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...