Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्रजेश पाठक जिस सीट से लड़ेंगे चुनाव, वहीं से ताल ठोकेंगे अलंकार अग्निहोत्री, 2027 को लेकर किया बड़ा ऐलान

ब्रजेश पाठक जिस सीट से लड़ेंगे चुनाव, वहीं से ताल ठोकेंगे अलंकार अग्निहोत्री, 2027 को लेकर किया बड़ा ऐलान

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के पूर्व PCS अधिकारी और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) ने प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही है। अंलकार अग्निहोत्री ने कहा कि ब्रजेश पाठक विधानसभा चुनाव में जिस सीट से मैदान में उतरेंगे, वह भी उसी सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रदेश में जातीय और सामाजिक समीकरणों को लेकर राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज कर रहे हैं। उनके इस ऐलान को ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के खिलाफ सीधे चुनावी मुकाबले की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

पढ़ें :- अचानक डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और पंकज चौधरी से मिलने पहुंचे ब्रजेश पाठक, यूपी में सियासी हलचल तेज

ब्रजेश पाठक की सीट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे

अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) ने अपनी चुनौती को किसी एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा है। उनका कहना है कि ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) प्रदेश की जिस भी सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय करेंगे, वह उसी सीट से उनके सामने चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस घोषणा के बाद अब राजनीतिक चर्चा इस बात पर केंद्रित है कि आगामी विधानसभा चुनाव में ब्रजेश पाठक किस सीट को चुनते हैं। अलंकार ने साफ कर दिया है कि उनकी चुनावी चुनौती का केंद्र भी वही विधानसभा क्षेत्र होगा।

ब्राह्मण समाज के मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना

अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) लगातार ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि ब्राह्मण समाज से जुड़े मामलों में सरकार ने अपेक्षित तरीके से आवाज नहीं उठाई। उनका कहना है कि समाज के खिलाफ होने वाली घटनाओं और कथित तौर पर समाज को बदनाम करने वाले मामलों में सरकार की भूमिका पर सवाल उठने चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की भूमिका को लेकर भी सवाल किए हैं।

पढ़ें :- UP News: दवा माफियाओं के इशारों पर यूपी में फिर बनने जा रहे 12 से ज्यादा CMO

कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री, क्यों चर्चा में आए?

अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri ) उत्तर प्रदेश के पूर्व PCS अधिकारी हैं। वह बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रह चुके हैं। जनवरी 2026 में उन्होंने UGC के प्रस्तावित नए नियमों और प्रयागराज माघ मेले से जुड़े विवाद के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद वह लगातार राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) नाम से अपना राजनीतिक संगठन बनाया। उनका दावा रहा है कि यह संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराएगा।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने शुरू की चुनावी तैयारी

अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri )  ने केवल बयानबाजी तक अपनी राजनीतिक गतिविधियां सीमित नहीं रखी हैं। उनकी पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने भी शुरू कर दिए हैं। 26 नवंबर को बरेली में अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri ) ने भोजीपुरा विधानसभा सीट से साजिद खान और फरीदपुर विधानसभा सीट से एडवोकेट प्रेम सिंह चौधरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। इसके अलावा उन्होंने अपने इस्तीफे और विभागीय जांच को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करती है तो उन्हें बर्खास्त कर दे।

पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले पूर्व IAS-IPS को एक राजनीतिक मंच पर लाने की तैयारी, दिव्या मित्तल और अलंकार अग्निहोत्री समेत कई पूर्व अफसरों किया जा रहा संपर्क

अब ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया पर नजर

अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri )  के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए संभावित चुनावी मुकाबले की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इस चुनौती का वास्तविक स्वरूप तभी स्पष्ट होगा, जब ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) अपनी विधानसभा सीट तय करेंगे और दोनों नेताओं की ओर से चुनावी मैदान में उतरने की औपचारिक स्थिति सामने आएगी। देखने वाली बात होगी कि डिप्टी सीएम इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Advertisement