HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका: रेल यार्ड में हुई गोलीबारी में आठ की मौत, एक संदिग्ध की भी गई जान

अमेरिका: रेल यार्ड में हुई गोलीबारी में आठ की मौत, एक संदिग्ध की भी गई जान

अमेरिका के सैन जोस में बुधवार को रेल यार्ड में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में आठ लोगों की जान चली गयी। सांता क्लारा काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता डिप्टी रसेल डेविस ने कहा कि बुधवार को वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी लाइट रेलयार्ड में हुई गोलीबारी में संदिग्ध भी मारा गया। किसी की पहचान जारी नहीं की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका के सैन जोस में बुधवार को रेल यार्ड में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में आठ लोगों की जान चली गयी। सांता क्लारा काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता डिप्टी रसेल डेविस ने कहा कि बुधवार को वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी लाइट रेलयार्ड में हुई गोलीबारी में संदिग्ध भी मारा गया। किसी की पहचान जारी नहीं की गई है।

पढ़ें :- Axar Patel DC New Captain: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनें अक्षर पटेल

शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि सिलिकॉन वैली में एक रेलयार्ड में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में करीब आठ लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं, एक संदिग्ध की भी मौत हुई है। गोलीबारी रेल केंद्र में हुई जो सांता क्लारा काउंटी शैरिफ विभाग से सटा हुआ है। यह एक पारगमन नियंत्रण केंद्र है जहां ट्रेनें खड़ी होती हैं और एक रखरखाव यार्ड है।

डेविस ने कहा कि पीड़ितों में ‘वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी’ (वीटीए) के कर्मी भी शामिल हैं। वीटीए सांता क्लारा काउंटी में बस, लाइट रेल और अन्य पारगमन सेवाएं उपलब्ध कराती है। काउंटी बे एरिया में सबसे बड़ी है और यहीं पर सिलिकॉन वैली है। सैन जोस के मेयर सैम लिक्कार्डो ने ट्वीट किया, जिन परिवारों ने इस भीषण गोलीबारी में अपनों को खोया है, उनके लिए हमारे दिलों में दुख है।

 

पढ़ें :- UP Police Constable Final Result 2025 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों का फाइनल रिजल्ट घोषित, देखें लिस्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...