Viral Accident Video: केरल के तिरुवनंतपुरम जिले से सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां नेदुमंगड-विथुरा रोड पर मन्नारकोणम के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 बजे पीपुल्स लाइब्रेरी के सामने हुई। कार सड़क किनारे बनी एक दुकान की तरफ तेजी से बढ़ी और देखते ही देखते उसके अंदर जा घुसी।
पढ़ें :- Video Viral : अनंत अंबानी ने शाहरुख को कराया चुप? उंगली दिखाकर किया ये इशारा, किंग खान चेहरे के हाव-भाव भी कैमरे में कैद
महिला और बच्चे के बेहद करीब से गुजरी गाड़ी
हादसे के वक्त दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इनमें एक महिला भी थी, जिसकी गोद में छोटा बच्चा था। अचानक कार उनकी तरफ आई और इतनी तेजी से दुकान में घुसी कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
🫣 टल गई बड़ी अनहोनी: चलती कार अचानक हुई बेकाबू, बाल-बाल बच गईं 5 जिंदगियां
केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बनी दुकान से जा टकराई। दुकान के सामने चार महिलाएं खड़ी थीं, जो हादसे में बाल-बाल बच गईं। इनमें एक महिला की गोद में बच्चा भी था।
हादसे में किसी महिला को चोट नहीं आई, जबकि कार में मौजूद एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं।
पढ़ें :- पार्क में बैठे कपल पर टूट पड़े 8 लड़के, बदसलूकी का विरोध किया तो बरसाए लाठी-डंडे! BJP नेता ने बताया 'कट्टरपंथ'
— RT Hindi (@RT_hindi_) November 22, 2026
राहत की बात रही कि कार किसी को अपनी चपेट में लिए बिना दुकान के अंदर जा घुसी। महिला, बच्चा और वहां मौजूद दूसरे लोग सुरक्षित बच गए।
टक्कर से टूट गया दुकान का शटर
कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का शटर टूट गया और गाड़ी अंदर तक पहुंच गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुकान के पास खड़े लोगों के साथ-साथ कार में सवार परिवार को भी कोई चोट नहीं आई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक न्यूज एजेंसी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस महिला और मासूम बच्चे की हो रही है, जो कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जरा सी दूरी का फर्क होता तो यह हादसा बड़े नुकसान में बदल सकता था।