HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Lunch and Dinner Ideas: वहीं पुराने तरीके से बनी अरबी की सब्जी खा खाकर हो गई हैं बोर तो अपनाएं ये एकदम नया तरीका

Lunch and Dinner Ideas: वहीं पुराने तरीके से बनी अरबी की सब्जी खा खाकर हो गई हैं बोर तो अपनाएं ये एकदम नया तरीका

घर से अन्य सदस्यों को भी इसका लाजवाब जायका खूब पसंद आएंगा। चाहे तो इसे आप दाल चावल के साथ बना सकती हैं या फिर रोटी या पराठा के साथ भी खा सकती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रोज रोज वहीं सब्जियां खा खाकर बोर गई हैं तो आज हम आपको अरबी यानि की घुइयां की अलग तरह की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं इसे खाने के बाद अरबी की सब्जी बनाने का पुराना तरीका भूल जाएंगी। घर से अन्य सदस्यों को भी इसका लाजवाब जायका खूब पसंद आएंगा। चाहे तो इसे आप दाल चावल के साथ बना सकती हैं या फिर रोटी या पराठा के साथ भी खा सकती हैं।

पढ़ें :- Sunday Special: ब्रेकफास्ट या लंच में बनाएं मटर के कबाब, बच्चे हो या बड़े उंगलिया चाटते रह जाएंगे

दही वाली अरबी की सब्जी बनाने की सामग्री

अरबी 250 ग्राम
दही आधा कप
बेसन एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच
नमक आधा चम्मच
हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
लाल मिर्च एक चौथाई दरदरी पिसी हुई
गरम मसाला छोटा चम्मच
धनिया के पत्ते बारीक कटे हुए
तड़का लगाने के लिए चाहिए
तेल एक चम्मच
अजवाइन आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च

दही वाली अरबी की सब्जी बनाने का ये हैं बेहद आसान सा तरीका

सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धो लें। फिर कपड़े डालें और अरबी को तेज आंच पर सीटी आने के लिए रख आंच धीमी कर दें। करीब 3 मिनट बाद गैस बंद कर दें। किसी बाउल में दही और बेसन को फेंट लें।

पढ़ें :- Onion Naan Recipe: लंच या फिर डिनर में आज सिंपल रोटी नहीं बल्कि ट्राई करें अनियन नान

कड़ाही में पकी हुई अरबी और फेंटी दही बेसन के मिक्सचर को डालकर पकाएं। इसमे थोड़ा सा पानी मिला लें। साथ में हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च डालें। तेज फ्लेम पर इसे लगातार चलाएं और पकाएं। करीब 6-7 मिनट तक पकाने के बाद गरम मसाला और बारीक कटी हरी धनिया डालें।

तड़का लगाएं। एक पैन में तड़के के लिए तेल गरम करें। गरम तेल में आधा चम्मच अजवाइन डालें। फिर कुटी हुई लाल मिर्च और हरी धनिया डालें। गैस की फ्लेम को बंद करें और इस तड़के को सब्जी के ऊपर डालें। बस रेडी है टेस्टी तड़के वाली दही अरबी की सब्जी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...